पीरो: शिक्षा व्यवस्था को मिली रफ्तार, पीरो के मनोज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
Piro, Bhojpur | Jul 9, 2026 चरपोखरी प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। पीरो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को अब चरपोखरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, चरपोखरी में लंबे समय से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद खाली रहने के कारण शिक्षा से जुड़े कार्य बाधित थे।