कुशलगढ़: जर्जर स्कूल में पढ़ाई से डरे ग्रामीणों ने नए भवन की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कुशलगढ़ की ग्राम पंचायत सारण के पातेला फला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवीन विद्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है। विद्यालय में 75 से अधिक