गौतम बुद्ध नगर: दनकौर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा
दनकौर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के पास पुलिस ने तमंचा के साथ घूम रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार की रात गश्त के दौरान दिल्ली निवासी कर्ण उर्फ अरविंद नामक आरोपित को पुलिस ने बाइक पर आते हुए देखा । आरोपित को जांच के लिये रोकने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपित ने बाइक की गति को तेज कर भागने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपित को हिरासत में लेकर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपित के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूंछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।