नवगछिया व खरीक रेलवे स्टेशन के बीच रसलपुर ढाला के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कटिहार जिले के कुरैठा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है