राहे: रांची के मोरहाबादी में एनसीसी कैडेट्स को वोटिंग का महत्व बताया गया
Rahe, Ranchi | Oct 26, 2024 आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 (13 नवंबर) को लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन के सहयोग से समाजसेवी डॉ दीपक गुप्ता के नेतृत्व और सहायक उपसमाहर्ता आदित्य पांडेय के दिशा-निर्देश में मतदान जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार 4 बजे एक विशेष कार्यक्रम एनसीसी कैडेट्स के बीच आयोजित किया गया।