अंबाह: यूजीसी कानून को लेकर करणी सेना का पोरसा चौराहा पर प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
Ambah, Morena | Sep 5, 2026 अंबाह। यूजीसी कानून के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना ने शनिवार को अंबाह में रैली निकालकर पोरसा चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग की। इसके बाद संगठन पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।