हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में BHEL हॉस्टल के पास मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, SSP समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में BHEL हॉस्टल के पास झाड़ियां में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंचे एसएसपी परमेंद्र डोभाल और एसपी सिटी पंकज गैरोला ने मामले के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। शव का चेहरा बुरी तरह कुचला गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की, उधर आसपास के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।