हरिद्वार: निकाय चुनावों के चलते कुछ क्षेत्रों में 22, 23, 25 और गणतंत्र दिवस के चलते 26 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
निकाय चुनावों के चलते आगामी 22, 23 और 25 जनवरी को नगर निगम के 8 किलोमीटर जबकि नगर पंचायतों के 4 किलोमीटर दायरे में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होनी है। वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते पूरे जिले में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मंगलवार शाम 5 बजे ये जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने रौशनाबाद में दी।