हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत महिला को एक महीने के लिए रानीपुर से जिला बदर किया
निकाय चुनाव के मध्यनजर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडा एक्ट के तहत आदतन अपराधियों को जिला बदर करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुपालन में पुलिस ने एक महिला को 1 महीने के लिए रानीपुर की सीमा से जिला बदर कर दिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की सीमा में घुसने पर उसे सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।