हरिद्वार: श्यामपुर थाना पुलिस ने गौरी शंकर पार्किंग से अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा
श्यामपुर थाना पुलिस ने गौरीशंकर पार्किंग से अब चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित है जो चंडी घाट बस्ती का रहने वाला है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम कोर्ट में पेश कर दिया है।