किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा आज दिनांक 09-07-2026 को जिला अन्तर्गत भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखण्ड अंतर्गत गाछपाड़ा मौजबाडी एवं डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय तटबंध का निरक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, किशनगंज के द्वारा बताया गया कि जिलान्तर्गत किशनगंज प्रखंड में महानंदा नदी के बाएँ तट पर अवस्थित ग्राम-साल्की, कमारमनी है।
उक्त स्थल पर बाढ़ अवधि 2026 के दौरान बाढ़ संघर्षात्मक कार्य प्रगति पर है, इसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि किशनगंज जिलान्तर्गत किशनगंज के गाछपाड़ा मौजाबाड़ी तटबंध एवं डा० कलाम कृषि महाविद्यालय तटबंध का नजदीक पर्याप्त मात्रा में खाली बोरे, बालू, बोल्डर और अन्य आवश्यक बाढ़ निरोधात्मक सामग्रियों तटबंध के (Flood Fighting Materials) का स्टॉक सुरक्षित रखना सुनिश्चित करेंगे ,ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रखंड/अंचल-पोठिया/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) निरीक्षण किया , निरीक्षण के क्रम में Waste Disposal पर नाराजगी व्यक्त की गई। इसमें तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। दवाई काउंटर पर उपलब्ध सभी आवश्यक दवाओं की अद्यतन सूची अनिवार्य रूप से Display Board पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।
डॉक्टर्स का अद्यतन रोस्टर तत्काल प्रभाव से मुख्य द्वार पर सूची को प्रदर्शित करने का निदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) पोठिया को दिया गया।
भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पोठिया-अंचल/प्रखंड के RTPS Counter और प्रखंड स्तर पर अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान लंबित आवेदनों का निष्पादन पारदर्शिता के साथ समय-सीमा के भीतर करने का प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, पोठिया,
को निदेश दिया गया। #viralpost #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #venezuela #newyork #2026Goals
District Kishanganj
Kishanganj Police
Bihar Education Department