फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने दबोचे दो शातिर चोर, जुए की लत से बढ़ा कर्ज बना अपराधी, अवैध तमंचा और कारतूस संग बाइक भी बरामद
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने चोरी मामले में दो शातिर चोर अभी यादव पुत्र राधाकिशन यादव निवासी दयाल नगर थाना उत्तर, तरूण चौहान पुत्र स्व. धीरेंद्र सिंह निवासी दयालनगर सत्कार टॉकीज के पीछे थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक संग एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।