फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र ओवरब्रिज के नीचे गोलगप्पे विक्रेता और अन्य के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
थाना उत्तर क्षेत्र ओवरब्रिज के नीचे गोलगप्पे विक्रेता व अन्य के बीच मारपीट का वीडियो बुधवार दोपहर एक बजे करीबन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता रहा। वीडियो बीती रात का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक हटाने की कहने पर विवाद हुआ, उसके बाद मारपीट हो गयी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले में दो लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया था।