फिरोज़ाबाद: बंसी नगर इलाके में बदमाशों ने दंपति पर किया हमला, वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बंसी नगर इलाके में बदमाशों के हमले घायल हुये दम्पति में से वृद्ध मुन्ना लाल की इलाज के दौरान बुधवार की सुवह 11 बजे मौत हुयी है। जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। एसपी ग्रामीण मामले को लेकर पुलिस टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।