तोकापाल: डॉक्टर्स डे पर महारानी अस्पताल के गुंडाधुर सभागार में चिकित्सकों का सम्मान किया गया
जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर आकाश छिकारा के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे के विशेष अवसर पर महारानी अस्पताल, जगदलपुर के गुंडाधुर सभागार में एक भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सकों की अमूल्य भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं के लिए सम्मानित किया गया।