दादरी: सेक्टर-62 के समीप सड़क पर चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
नोएडा के सेक्टर-62 के समीप मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं समय रहते कार चालक ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया है। घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है