दादरी: सेक्टर-12 में आपसी विवाद के दौरान दबंगों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-12 में मंगलवार देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। मौके पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़ित पक्ष में थाने पर आकर लिखित की शिकायत नहीं दी है, यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।