दादरी: गौतम बुद्ध नगर के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने देर रात चिल्ला बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने मंगलवार देर रात चिल्ला बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसीपी सुमित शुक्ला के साथ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने चिल्ला बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।