दादरी: नोएडा में धूमधाम से सरस्वती देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, सैकड़ों महिलाएं रहीं मौजूद
नोएडा के सेक्टर-73 में स्थित महादेव अपार्टमेंट सोसाइटी में मंगलवार को सरस्वती पूजा का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं सोसाइटी वासियों द्वारा धूमधाम के साथ सरस्वती देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा का सफलतापूर्वक समापन होने पर सोसायटी वासियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया।