दादरी: नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें
नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली मार्ग पर मंगलवार देर रात अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे हुए हैं, वहीं वाहनों की चार किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।