दादरी: नोएडा के चर्चित यूट्यूबर पिंटू बैरागी ने रील बनाने के लिए अपमानजनक भाषा का किया प्रयोग, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा के चर्चित यूट्यूबर पिंटू बैरागी द्वारा रील बनाने के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। वहीं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पिंटू बैरागी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।