जमुई: अंदरकुरा में मारपीट कांड में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | May 29, 2026 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदरकुरा गांव में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण यादव के रूप में हुई है। खैरा थाना पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है