बड़ेराजपुर: विश्रामपुरी में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को करीब 11 बजे विश्रामपुरी पुलिस एवं नवीन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व पारिवारिक नुकसान की जानकारी देकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर मंडी चौक, बस स्टैंड, बाजारपारा व जंगलपारा होते हुए वापस