🚨 देहरादून में MBBS फर्जीवाड़े का खुलासा, 2 गिरफ्तार
देहरादून में फर्जी दस्तावेजों के जरिए MBBS में दाखिला दिलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की जांच में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र समेत कई दस्तावेज तैयार कर तीन अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का आरोप सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अभ्यर्थियों के परिजनों से एडवांस के तौर पर 20-20 लाख रुपये लिए थे। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर रूपेश पंडित और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।
#Dehradun #UttarakhandNews #MBBSAdmission #FakeDocuments #BreakingNews #newsmafiya
Dehradun, Dehradun | Sep 22, 2026