पटना ग्रामीण: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन महाकुंभ में शामिल होने पटना पहुंचे, कहा- हिंदू अलग नहीं होंगे
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पटना पहुंचे। मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बिहार के पागलों एक बात गांठ बांध लो, हम सब हिंदू हैं। कहीं भाषावाद की लड़ाई चल रही है, कहीं क्षेत्र की और कहीं जाती की।