चित्रकूट के मानिकपुर ब्लाक अंतर्गत चंद्रमारा पंचायत में सरकारी योजनाओं में बड़ा गोलमाल किया गया है । जिन सरकारी योजनाओं को गरीब पात्रों को मिलना चाहिए वह नहीं मिला अधिकांश गरीब अनुसूचित वर्ग के साथ साथ सवर्ण भी वंचित हैं । आवास योजना, वृद्धा पेंशन सहित अन्य पेंशन योजनाएं और अन्य सरकारी योजनाओं में जमकर धांधली और लापरवाही बरती गई है। हाल ही में हुई अतिवृष्टि के बाद घरो का सर्वे मौके पर जाकर नहीं किया गया ऐसा ग्रामीणों का आरोप है । सड़क और नाली निर्माण में अनियमितता बरती गई है और विकास कार्यों के नाम पर बड़ा गोलमाल किया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
ग्राउंड जीरो से अनुज हनुमत की रिपोर्ट
Manikpur, Chitrakoot | Sep 14, 2026