Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

बारिश का फिर कहर: दूसरी बार मलबे में समाया 'पानी वाले बैंड' का रेस्टोरेंट, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से लगा जाम मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को मसूरी में फिर तबाही मचा दी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोलुखेत के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में भारी भूस्खलन से सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कराया, लेकिन पहाड़ी में दरारें और ढीले बोल्डर बने रहने से दोबारा भूस्खलन का खतरा बरकरार है। बारिश का सबसे बड़ा नुकसान पानी वाले बैंड के पास हुआ, जहां भूस्खलन की चपेट में आकर एक रेस्टोरेंट पूरी तरह मलबे में दब गया। लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, हालांकि समय रहते बाहर निकलने से अंदर मौजूद लोगों की जान बच गई। रेस्टोरेंट संचालक ऋषभ पवार ने बताया कि 16 सितंबर 2025 की आपदा में भी उनका यही रेस्टोरेंट तबाह हुआ था और तब भी उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटेनिंग वॉल और पहाड़ी पर सुरक्षा कार्य की मांग कई बार उठाई, लेकिन प्रशासन ने अनदेखी की। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। उधर, पर्यटकों ने सड़क से मलबा हटाकर यातायात जल्द बहाल करने के लिए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #uttrakhand #ganesh

Mussoorie, Dehradun | Jul 30, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

बारिश का फिर कहर: दूसरी बार मलबे में समाया 'पानी वाले बैंड' का रेस्टोरेंट, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से लगा जाम मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को मसूरी में फिर तबाही मचा दी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोलुखेत के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में भारी भूस्खलन से सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कराया, लेकिन पहाड़ी में दरारें और ढीले बोल्डर बने रहने से दोबारा भूस्खलन का खतरा बरकरार है। बारिश का सबसे बड़ा नुकसान पानी वाले बैंड के पास हुआ, जहां भूस्खलन की चपेट में आकर एक रेस्टोरेंट पूरी तरह मलबे में दब गया। लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, हालांकि समय रहते बाहर निकलने से अंदर मौजूद लोगों की जान बच गई। रेस्टोरेंट संचालक ऋषभ पवार ने बताया कि 16 सितंबर 2025 की आपदा में भी उनका यही रेस्टोरेंट तबाह हुआ था और तब भी उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटेनिंग वॉल और पहाड़ी पर सुरक्षा कार्य की मांग कई बार उठाई, लेकिन प्रशासन ने अनदेखी की। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। उधर, पर्यटकों ने सड़क से मलबा हटाकर यातायात जल्द बहाल करने के लिए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #uttrakhand #ganesh - Mussoorie News