**बिहार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, तेजस्वी यादव ने PM को लिखा पत्र; 5 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग**
पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिहार के लिए राहत और विशेष आर्थिक मदद की मांग की है।
तेजस्वी यादव का आरोप है कि बिहार सरकार ने बाढ़ से ठीक पहले जून महीने में पेंशन भुगतान जैसी नियमित योजनाओं के लिए आकस्मिक निधि से करीब 4 हजार करोड़ रुपये निकाले थे। उनका कहना है कि इसी वजह से अब बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में आर्थिक परेशानी सामने आ रही है।
Bihar, India | Sep 9, 2026