जमुई: बकरी पालन ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प, प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र जमुई में पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि
बकरी पालन ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई का बेहतर विकल्प है। इसकी जानकारी शनिवार की शाम 4:00 बजे दी गई है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया है।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओ को किसी प्रकार का रोजगार प्रारंभ करने से पूर्व उस विषय की तकनीकी जानकारी बेहद आवश्यक होती है । पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में डॉ प्रवीण कुमार ने बकरी पालन की आवास, रखरखाव, पोषण, रोग नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की है । इस प्रकार केंद्र सभी प्रतिभागीयो को बकरी पालन की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहा है । उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के अंत में इन्हें राज्य सरकार की बकरी पालन संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है । इसका सीधा लाभ प्रतिभागियों को मिलेगा । केंद्र प्रमुख डॉ सुधीर ने बताया कि बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह के द्वारा जिले के किसानों के लिए पशुपालन संबंधित कार्यक्रम दिए जाते है , जिससे जिले के किसानों को गौपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुकर पालन की जानकारी समय समय पर दी जा रही है । उन्होंने कहा कि, जिले के युवा जो पशुपालन में अपना कैरियर बनाना चाहते है, वो केंद्र को संपर्क करे। #jamuitopnews #jamuibihar
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026