परागपुर: विधायक विक्रम ठाकुर ने पंचायत मेहड़ा व नारी में किया जनसंपर्क, लोगों की समस्याएं सुनी
जसवां प्रागपुर विधायक व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने ग्राम पंचायत मेहड़ा तथा नारी में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का निपटारा विधायक ने मौके पर ही कर दिया। शेष के समयवद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ पंचायत प्रधान मौजूद रहे।