परागपुर: रक्कड़ में प्रागपुर की ओर जा रही एक कार सड़क के बीचों-बीच पलटी, कार में सवार चार लोगों को आई चोटें
Pragpur, Kangra | Jun 26, 2024 बुधवार को रक्कड़ में प्रागपुर की ओर जा रही एक कार सड़क के बीचों बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। चारों ही लोगों को चोटें आई है,जिन्हें इलाज हेतु नजदीकी सिविल अस्पताल एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद चारों लोगों को कार से बाहर निकाला फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।