परागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र मनकोटिया ने धनोटू बल्ला में बन रही पानी की स्कीम का किया निरीक्षण
Pragpur, Kangra | Jul 31, 2024 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने बुधवार को धनोटू बल्ला में बन रही पानी की स्कीम का निरीक्षण किया। बता दे की जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बन रही इस स्कीम से करीब दर्जन भर गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस स्कीम से हेरिटेज विलेज प्रागपुर व आसपास के लगते गांव में पानी की आपूर्ति की जाएगी।