परागपुर: चनोर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारीयों ने तहसीलदार डाडासिबा के माध्यम से परिवहन मंत्री को मांगों को लेकर सोंपा ज्ञापन
वीरवार को ब्लॉक खंड प्रागपुर के अंतर्गत चनोर टैक्सी यूनियन के तमाम पदाधिकारीयों एवं टैक्सी ऑपरेटरों ने यूनियन के प्रधान राजेश कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार डाडासिबा बीरबल के माध्यम से परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को एक ज्ञापन सोंपा है, जिसमें चनोर के आसपास के इलाकों में प्राइवेट वाहन द्वारा सवारियां ढोने को लेकर टैक्सी ऑपरेटरों ने आपत्ति दर्ज की है