परागपुर: जसवा प्रागपुर विधायक विक्रम ठाकुर ने पंचायत अलोह में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं
जसवा प्रागपुर विधायक व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने ग्राम पंचायत अलोह में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा अधिकतर समस्याओं का निपटारा विधायक ने मौके पर ही कर दिया। शेष के समयवद्ध निवारण हेतु विधायक विक्रम ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।इस मौके पर उनके साथ पंचायत प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।