बेगूसराय: बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और एक डीलर रिश्वत लेते गिरफ्तार
बेगूसराय मे निगरानी की बड़ी कारवाई सामने आयी है इस कारवाई मे निगरामी ने एक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और उसके साथ एक दलाल डीलर को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी आपूर्ति पदाधिकारी डीलर का लाइसेंस रेनुअल करने और आनाज के उठाव के लिए पप्पू पासवान नामक एक डीलर से बारह हजार रुपया की मांग एक डीलर के माध्यम से की थी।