स्कूली बस अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, दर्जनों बच्चे बाल-बाल बचे
#MAU #maunews #maupolice
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्रामसभा दौलसेपुर के मौजा भर्तीपुर के समीप बच्चों को लेकर जा रही 'लोहिया इंटरनेशनल स्कूल' की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटी। घटना के समय बस में लगभग 25 से 30 बच्चे सवार थे।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 13, 2026