जयसिंहनगर: बुधसार में पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधसार में पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि बुधसार निवासी फरयादी महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ घरेलू बात पर मारपीट करता है,पुलिस शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।