भरमौर में शिक्षक दिवस पर अनोखी पहल, विद्यार्थी बने शिक्षक; जाना गुरु बनने की चुनौतियों का अनुभव
शिक्षक दिवस के अवसर पर जय कृष्णागिरी पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर में अनोखी पहल की गई। विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए अलग-अलग कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान सहित कई विषय पढ़ाए। इस दौरान बच्चों ने शिक्षक की जिम्मेदारियों, मेहनत और चुनौतियों को करीब से समझा। कार्यक्रम में अध्यापकों को सम्मानित करने के साथ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
#शिक्षकदिवस #TeacherDay #TeachersDay2026 #भरमौर #चंबा #HimachalPradesh #विद्यार्थी_बने_शिक्षक #गुरु_सम्मान #शिक्षा #स्कूल_कार्यक्रम #StudentTeacher #TeacherLife #Himachal84TV