बाँदा रोटी बैंक सोसायटी की सेवा पहल
ग्राम कनवारा में आयोजित सेवा अभियान में लगभग 300 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ियां, किताबें, पर्स, जूते-चप्पल एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
संस्था पिछले 8 वर्षों से हर रविवार जरूरतमंदों की सहायता कर मानवता और सेवा का संदेश दे रही है।
इस दौरान ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।
बाँदा रोटी बैंक का संदेश — सेवा वही, जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सके।
Banda, Banda | Sep 14, 2026