गिरिडीह में बिना हेलमेट वाहन चालकों को किया गया जागरूक, परिवहन विभाग ने समझाया सड़क सुरक्षा का महत्व
गिरिडीह। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बुधवार को गिरिडीह में जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी एवं मोटरयान निरीक्षक ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समझाया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि अनमोल जिंदगी की सुरक्षा का कवच है। साथ ही जागरूकता सामग्री वितरित कर भविष्य में स्वयं हेलमेट पहनने और पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाने की अपील की गई।
परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
आवाज़ आपकी | गिरिडीह
Giridih, Giridih | Nov 25, 2026