विनोद राय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, श्वेता सोनू ने आवास पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस
गिरिडीह। मधुबन निवासी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता अजीत राय के सुपुत्र विनोद राय के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। निधन की सूचना मिलते ही श्रीमती श्वेता सोनू शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत विनोद राय के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस अपूरणीय क्षति पर दुख जताया।
श्रीमती श्वेता सोनू ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।