संविधान दिवस पर गिरिडीह में निकलेगी भव्य महारैली, झामुमो नेता नागेश्वर दास ने लोगों से की अधिकाधिक भागीदारी की अपील
गिरिडीह। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को गिरिडीह में भव्य महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर झामुमो नेता एवं रविदास समाज के मुख्य संरक्षक नागेश्वर दास ने प्रेस वार्ता कर लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को आंबेडकर भवन से महारैली निकाली जाएगी। इसके बाद भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
नागेश्वर दास ने कहा कि संविधान दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक लोग आंबेडकर भवन पहुंचें और महारैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।