"स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत",
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता साइकिल रैली का आयोजन
स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए साइकिल के उपयोग का संदेश दिया
--
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर परिषद ओरछा द्वारा "स्वच्छता साइकिल रैली" का भव्य आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय परिसर से किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों, युवाओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए साइकिल के उपयोग का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत", "स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी" तथा "चलों साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं" जैसे नारों के साथ नगर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। साइकिल रैलियां और स्वच्छता जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहरों के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम माने जाते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं हरित ओरछा के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
नगर परिषद ओरछा द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों में सहभागिता करें।
इस अवसर पर श्री शिशुपाल सिंह राजपूत अध्यक्ष नगर परिषद ओरछा, श्री रामस्वरूप पटेरिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद ओरछा, श्री सोनू कड़ा, श्री नरेंद्र केवट, एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#WorldEnvironmentDay #swachtaabhiyan #SaveTreeSaveEnvironment #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026