सतना में वन बंधु परिषद शाखा का भव्य शुभारंभ
नई कार्यकारिणी की घोषणा डॉ राकेश अग्रवाल अध्यक्ष जागृत कपूर सचिव एवं विराम जैन कोषाध्यक्ष घोषित
सतना।आदिवासी अंचल में निवासरत बच्चों एवं वयस्कों के शिक्षा, स्वास्थ, संस्कार,स्वावलंबन एवं सर्वांगीण विकास हेतु समाज में समाज में संवेदना, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से कार्यरत वन बंधु परिषद की सतना शाखा का भव्य शुभारंभ समारोह स्थानीय सरस्वती आवासीय विद्यापीठ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन बंधु परिषद जबलपुर प्रांत के अध्यक्ष श्री गणेश पुरोहित थे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत मोढ ने वन बंधु परिषद का परिचय देते हुए इसके सेवा, संस्कार, समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। श्री संदीप जैन ने परिषद की संगठनात्मक संरचना एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न स्तरों पर चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी साझा की।
सतना शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सतना शाखा की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि शाखा द्वारा वनवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से परिषद के सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया तथा बताया कि सतना शाखा सेवा एवं संस्कार आधारित गतिविधियों के माध्यम से जिले में एक सशक्त सामाजिक मंच के रूप में कार्य करेगी।
नवनियुक्त संरक्षक श्री उत्तम बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की सामूहिक शक्ति से ही बड़े परिवर्तन संभव हैं। उन्होंने परिषद के माध्यम से सेवा कार्यों को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया तथा संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संरक्षक श्री मणिकांत माहेश्वरी ने कहा कि वन बंधु परिषद समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया तथा सेवा और संस्कार को संगठन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।
मुख्य अतिथि श्री गणेश पुरोहित ने अपने उद्बोधन में वन बंधु परिषद की स्थापना के उद्देश्यों एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सतना शाखा के गठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सतना शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी
संरक्षक (Patron)
श्री उत्तम बनर्जी
श्री मणिकांत माहेश्वरी
अध्यक्ष
डॉ राकेश अग्रवाल
उपाध्यक्ष (Vice President)
श्री कैलाश नाथ चामड़िया
श्री अतुल मेहरोत्रा
सचिव (Secretary)
श्री जाग्रत कपूर
कोषाध्यक्ष (Treasurer)
सीए विराम जैन
संयुक्त सचिव (Joint Secretary)
श्री शिवांशु माहेश्वरी
श्री रूपेश जैन
संगठन मंत्री
श्री अजय पाठक
महिला प्रमुख
श्रीमती पूजा बेंजामिन
सह महिला प्रमुख
डॉ. मनीषा सोइन
अधिवक्ता आभा अग्रवाल
जनसंपर्क अधिकारी (PRO)
सीए अभिषेक श्रीवास्तव
पत्रिका सचिव
सीए प्रशांत नायक
कार्यकारिणी सदस्य
श्री दशरथ अग्रवाल
श्री जितेंद्र जैन
श्री उमेश बड़ेरिया
श्री समरेंद्र सिंह
श्री जयदेव ताम्रकार
श्री अश्वनी अग्रवाल
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों अतुल अग्रवाल,संजय अग्रवाल,महान गुप्ता ,अनुपम वर्मा राम चंद्र गुप्ता , डॉ सुमित अग्रवाल,शैलेश अग्रवाल,अविनाश जायसवाल, सी ए सोहन छतानी, सी ए पंकज डॉगा
अभिषेक कामदार एवं डॉ दीपक सोई ने वन बंधु परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संपूर्ण समारोह का सफल संचालन शिवांशु माहेश्वरी द्वारा किया गया। सचिव जागृत कपूर द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 17, 2026