*साइबर अपराध की रोकथाम में जन जागरूकता महत्वपूर्ण: राम शंकर पांडेय* सोशल मीडिया का सावधानी से करें प्रयोग - शशि दुबे* *जनपद बस्ती, 09 अक्टूबर 2026*
महिला पीजी कॉलेज बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0, साइबर अपराध की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान को लेकर जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं प्राचीन इतिहास विभाग के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रो. सुनीता तिवारी* ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति, साइबर अपराध जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि *सिविल लाइन चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राम शंकर पांडेय* ने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जन जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। आम जन इस अपराध के बारे में अनभिज्ञ होते हैं, इसलिए अपराधी अपनी गैर कानूनी गतिविधियों में सफल हो जाते हैं। फ्रॉड बैंक मैसेज या किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। कॉल की विश्वसनीयता परखने के बाद ही कोई सूचना दें।
विशिष्ट अतिथि *आरक्षी अजय पाठक, आदर्श सिंह* ने साइबर अपराध से बचाव के तरीकों पर जानकारी दी।
मिशन शक्ति अभियान के तहत *महिला आरक्षी शशि दुबे एवं कुसुम लता* ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है।
नशा मुक्ति अभियान पर *महिला आरक्षी कामिनी दुबे व संध्या गौतम* ने कहा कि नशा करने से व्यक्ति और समाज दोनों की क्षति होती है, इसलिए नशा मुक्त भारत बनाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन *डॉ. नूतन यादव एवं डॉ. रुचि श्रीवास्तव* ने किया। आभार ज्ञापन NSS कार्यक्रम अधिकारी *डॉ. रघुवर पांडेय* ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. प्रियंका मिश्र, प्रियंका सिंह, नेहा परवीन, डॉ. संतोष यदुवंशी, प्रीति प्रजापति, पूनम, अरुण मणि त्रिपाठी, गिरिजा नंद राव, सूर्या उपाध्याय, मोनी पांडेय, नेहा श्रीवास्तव सहित NSS की छात्राएं उपस्थित रहीं।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 9, 2026