Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No post available

Bhatta Bajar Purnia me hui loot ko nakam kiya janta ne.

Purnia East, Purnia | Dec 11, 2021

MORE NEWS

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 771,
दिनांक 14/06/2026,
===================

माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा रविवार को विद्युत भवन मुख्यालय पटना से वर्चुअल माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास/ उद्घाटन/ लोकार्पण तथा कार्यारंभ किया गया।

जिसमें पूर्णिया जिला में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ULA स्कीम स्कीम का शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत जिला में सभी कुटी ज्योति उपभोक्ता के परिसर में 1 किलो वाट का सोलर सिस्टम सरकार द्वारा मुफ़्त स्थापित किया जाएगा। 

इस स्कीम के प्रथम चरण में पूर्णिया जिला को 8000 बीपीएल परिवार के उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे पूर्ण करने का लक्ष 20 नवंबर 2026 तक माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित किया गया। 

इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री E -Bus सेवा योजना के अंतर्गत पूर्णिया जिला के थाना चौक पर एक पावर सबस्टेशन का भी उद्घाटन किया गया।

इस  पावर सर्विस स्टेशन से EV बसों के चार्जिंग  का काम किया जाएगा। इसके साथ-साथ ट्रांसमिशन के दो परियोजनाओं का भी रविवार को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्घाटन किया गया है।एक परियोजना है 132/33 के०भी० ग्रीड उप केंद्र पूर्णता में 50  MVA के ट्रांसफार्मर को क्षमता विस्तार कर 80 MVA कर दिया गया है। जिससे पूर्णतः ग्रीड उप केंद्र का क्षमता जो पूर्व में 150 MVA था अब क्षमता विस्तार होने के बाद वर्तमान में 180  MVA हो गया है। 

इससे अब पूर्णिया जिले में गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।इसके साथ-साथ पूर्णिया धमदाहा  24 किलोमीटर 132 केवी लाइन को रिकॉर्डिंग कर उच्च क्षमता का HTLSS तार लगाया गया।इस  कार्य  से पूर्णिया के साथ साथ धमदाहा और बनमनखी ग्रीड से जुड़े उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।

 इस कार्यक्रम में NIC के माध्यम से पूर्णिया जिला NIC से माननीया मंत्री, भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र पूर्णिया सदर श्री विजय खेमका, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र बनमनखी श्री कृष्ण कुमार ऋषि, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र रूपौली श्री कलाधर मंडल तथा जिलाधिकारी महोदय पूर्णिया  के साथ साथ पूर्णिया जिला के विभिन्न गांवों से आगे हुए लाभुक भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 771, दिनांक 14/06/2026, =================== माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा रविवार को विद्युत भवन मुख्यालय पटना से वर्चुअल माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास/ उद्घाटन/ लोकार्पण तथा कार्यारंभ किया गया। जिसमें पूर्णिया जिला में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ULA स्कीम स्कीम का शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत जिला में सभी कुटी ज्योति उपभोक्ता के परिसर में 1 किलो वाट का सोलर सिस्टम सरकार द्वारा मुफ़्त स्थापित किया जाएगा। इस स्कीम के प्रथम चरण में पूर्णिया जिला को 8000 बीपीएल परिवार के उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे पूर्ण करने का लक्ष 20 नवंबर 2026 तक माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित किया गया। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री E -Bus सेवा योजना के अंतर्गत पूर्णिया जिला के थाना चौक पर एक पावर सबस्टेशन का भी उद्घाटन किया गया। इस पावर सर्विस स्टेशन से EV बसों के चार्जिंग का काम किया जाएगा। इसके साथ-साथ ट्रांसमिशन के दो परियोजनाओं का भी रविवार को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्घाटन किया गया है।एक परियोजना है 132/33 के०भी० ग्रीड उप केंद्र पूर्णता में 50 MVA के ट्रांसफार्मर को क्षमता विस्तार कर 80 MVA कर दिया गया है। जिससे पूर्णतः ग्रीड उप केंद्र का क्षमता जो पूर्व में 150 MVA था अब क्षमता विस्तार होने के बाद वर्तमान में 180 MVA हो गया है। इससे अब पूर्णिया जिले में गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।इसके साथ-साथ पूर्णिया धमदाहा 24 किलोमीटर 132 केवी लाइन को रिकॉर्डिंग कर उच्च क्षमता का HTLSS तार लगाया गया।इस कार्य से पूर्णिया के साथ साथ धमदाहा और बनमनखी ग्रीड से जुड़े उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। इस कार्यक्रम में NIC के माध्यम से पूर्णिया जिला NIC से माननीया मंत्री, भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र पूर्णिया सदर श्री विजय खेमका, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र बनमनखी श्री कृष्ण कुमार ऋषि, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र रूपौली श्री कलाधर मंडल तथा जिलाधिकारी महोदय पूर्णिया के साथ साथ पूर्णिया जिला के विभिन्न गांवों से आगे हुए लाभुक भी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 14, 2026

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई का नेपाल में निधन, परिवार में शोक की लहर....
#gyanbindu #raushananand #KhanSir #BreakingNews

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई का नेपाल में निधन, परिवार में शोक की लहर.... #gyanbindu #raushananand #KhanSir #BreakingNews

Purnia East, Purnia | Jun 14, 2026

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई का नेपाल में निधन, परिवार में शोक की लहर

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई का नेपाल में निधन, परिवार में शोक की लहर

Purnia East, Purnia | Jun 14, 2026

असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं।

असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं।

Purnia East, Purnia | Jun 13, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, 
प्रेस विज्ञप्ति:-769,
दिनांक: 13 जून 2026,

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान, पात्र लाभार्थियों की पहचान तथा निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। 

बैठक का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है ।

बैठक में बताया गया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लगातार नए लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 21,171 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,477 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा चुका है। 

वहीं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2,776 लक्ष्यों के विरुद्ध 432, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना में 2,019 लक्ष्यों के विरुद्ध 256, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना में 1,763 लक्ष्यों के विरुद्ध 170 तथा विधवा पेंशन योजना में 1,012 लक्ष्यों के विरुद्ध 113 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। 

इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत भी 55 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है।

बैठक में विशेष रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 43,655 लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन लंबित है, जिसमें नगर निगम पूर्णिया एवं बनमनखी क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक लंबित मामले हैं। सहायक निदेशक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर शीघ्रता से शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा किया जाए, ताकि वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिलता रहे।

बैठक में मृत पाए गए लाभार्थियों के नामों को तत्काल प्रभाव से Stop करने तथा Not Traceable लाभार्थियों की भौतिक पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इससे योजनाओं की पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा अपात्र व्यक्तियों को मिलने वाले लाभ पर रोक लग सकेगी।

लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 9,064, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 446, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 164, विधवा पेंशन योजना के 110 तथा इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के 38 लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी प्रखंडों को प्रतिदिन लंबित मामलों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से उनका निपटारा करने को कहा गया।

बैठक में पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता एवं संपर्क अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान करने तथा उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। साथ ही दुर्घटना अथवा परिवार के मुखिया की मृत्यु की स्थिति में प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों की सूची PHC एवं सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। इससे ऐसे दिव्यांग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शीघ्र शामिल किया जा सकेगा।

बैठक के अंत में सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, संबंधित कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करें, लंबित डेटा एवं आवेदनों का प्रतिदिन निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने में कोई कमी न रहने दें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा और अधिक विस्तृत होगा तथा समाज के कमजोर, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ समय पर प्राप्त होगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-769, दिनांक: 13 जून 2026, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान, पात्र लाभार्थियों की पहचान तथा निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है । बैठक में बताया गया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लगातार नए लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 21,171 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,477 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा चुका है। वहीं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2,776 लक्ष्यों के विरुद्ध 432, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना में 2,019 लक्ष्यों के विरुद्ध 256, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना में 1,763 लक्ष्यों के विरुद्ध 170 तथा विधवा पेंशन योजना में 1,012 लक्ष्यों के विरुद्ध 113 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत भी 55 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है। बैठक में विशेष रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 43,655 लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन लंबित है, जिसमें नगर निगम पूर्णिया एवं बनमनखी क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक लंबित मामले हैं। सहायक निदेशक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर शीघ्रता से शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा किया जाए, ताकि वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिलता रहे। बैठक में मृत पाए गए लाभार्थियों के नामों को तत्काल प्रभाव से Stop करने तथा Not Traceable लाभार्थियों की भौतिक पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इससे योजनाओं की पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा अपात्र व्यक्तियों को मिलने वाले लाभ पर रोक लग सकेगी। लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 9,064, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 446, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 164, विधवा पेंशन योजना के 110 तथा इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के 38 लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी प्रखंडों को प्रतिदिन लंबित मामलों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से उनका निपटारा करने को कहा गया। बैठक में पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता एवं संपर्क अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान करने तथा उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। साथ ही दुर्घटना अथवा परिवार के मुखिया की मृत्यु की स्थिति में प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों की सूची PHC एवं सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। इससे ऐसे दिव्यांग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शीघ्र शामिल किया जा सकेगा। बैठक के अंत में सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, संबंधित कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करें, लंबित डेटा एवं आवेदनों का प्रतिदिन निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने में कोई कमी न रहने दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा और अधिक विस्तृत होगा तथा समाज के कमजोर, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ समय पर प्राप्त होगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 13, 2026