समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-
दिनांक 22/11/2026,
==================
पूणिया में आयोजित हुआ विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम:-
युवाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर रखे विचार:--
मेरा युवा भारत, पूर्णिया के तत्वावधान में विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली एवं देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था।
कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी नीरज कुमार झा ने की। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को संसद की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन यादव, अजीत मिश्रा, हरि प्रसाद मंडल, मो. शाहजहां अंसारी एवं रोहित झा शामिल थे।
निर्णायक मंडली ने प्रतिभागियों के विचारों, प्रस्तुति, तार्किक क्षमता और विषय की समझ के आधार पर उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
युवा संसद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संसदीय परंपराओं के अनुरूप अपने विचार रखने, विभिन्न राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर तार्किक ढंग से चर्चा करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर प्रदान किया गया।
इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल विकसित करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं का जागरूक, शिक्षित, जिम्मेदार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध होना आवश्यक है।
मेरा युवा भारत, पूर्णिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला युवा अधिकारी नीरज कुमार झा एवं निर्णायक मंडली के सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 22, 2026