पूर्णिया के लाल नवनीत आनंद ने बढ़ाया जिले का मान, IPS अधिकारी बनकर रचा इतिहास!
बिहार के पूर्णिया जिले से एक गर्व की खबर सामने आई है। पूर्णिया के नवनीत आनंद ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अपनी जगह बनाई है।
अब बिहार सरकार की ओर से उन्हें मुजफ्फरपुर जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक यानी ASP के रूप में जिला प्रशिक्षण के लिए आवंटित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नवनीत आनंद समेत बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। नवनीत आनंद 29 सप्ताह तक मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
पूर्णिया के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का पल है। नवनीत आनंद की इस उपलब्धि पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! ❤️🇮🇳
आप भी नवनीत आनंद को बधाई देना चाहते हैं तो कमेंट में जरूर लिखें।
#Purnea #PurniaNews #Navn