#अलीगढ़ AMU में असम सरकार के खिलाफ छात्रों का मार्च, बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बाब-ए-सैयद तक पहुंचे छात्र, PM के नाम सौंपा ज्ञापन,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में असम सरकार के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में मार्च डाक पॉइंट से शुरू होकर बाब-ए-सैयद तक पहुंचा। छात्रों ने असम में मुस्लिम परिवारों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई और कथित भेदभाव का विरोध किया। छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई रोकने, प्रभावित परिवारों को दोबारा मकान बनाकर देने और छीनी गई जमीन वापस दिलाने की मांग की।
बाइट: नोमान अशरफ, अध्यक्ष छात्रसंघ AMU
#AMU #Aligarh #AssamGovernment #StudentProtest #NomanAshraf #BulldozerAction #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 28, 2026