करोड़ों की कमेटी का मामला उजागर, अलीगढ़ के चंडौस निवासी युवक पर लोगों की जमा पूंजी हड़पने का आरोप, चेक बाउंस,मथुरा के छाता में करोड़ों रुपये की कमेटी के नाम पर लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र निवासी एक युवक ने अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों की जमा पूंजी इकट्ठा कर ली। रकम वापस मांगने पर पीड़ितों को चेक दिए गए, लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गए। आरोपी के फरार होने की चर्चा है। क्राइम इंस्पेक्टर विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
#Mathura #Chandaus #Aligarh #CrimeNews #FraudCase #UttarPradesh #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 5, 2026